Follow Us:

कुल्लूः पार्श्व गायक सोनू निगम पहुंचे मणिकर्ण की वादियों में

गौरव, कुल्लू |

पार्श्व गायक सोनू निगम इन दिनों हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हें। जानकारी के अनुसार वे पिछले तीन दिनों से घाटी में हैं और बर्फीली वादियों में खूब आनंद उठा रहे हैं। सोनू निगम सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड़ कर घाटी के दीदार करवा रहे हैं।

सोनू निगम धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण के तोष आदि क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान तोष में उनके लाईव म्यूजिक के तराने भी गूंजते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान सोनू निगम के चहेते भी उनसे मुलाकात कर रहे हैं हालांकि सोनू निगम गुपचुप तरीके से घाटी पहुंचे हैं। लेकिन सोशल मीडिया में वीडियो आने के बाद लोगों को उनके घाटी पहुंचने का पता चला है।