Follow Us:

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 22 रियासतों के डामेश्वर देवता का उत्सव शुरू

पी. चंद, शिमला |

शिमला के रिज मैदान पर देव जातर उत्सव शुरू हो गया है। शिमला और सोलन जिलों की 18 ठकुराइयों और 22 रियासतों के प्रमुख देवता डोमेश्वर देवता का जातर नृत्य पेश किया गया। देवता का स्वर्ण जटित प्रतिमा युक्त पालकी का नृत्य आकर्षण का केन्द्र रहा। जातर उत्सव को देखने के लिए रिज मैदान पर खूब भीड़ जुटी। इस भीड़ में हिमाचल उच्च न्यायालय के मुख्य मुख्य न्यायाधीश एल. नारायण स्वामी सहित दूसरे न्यायाधीश व कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे और देव जातर में भाग लिया।

(आगे खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें)

देव पालकी के चारों और देवलुओें का पारंपरिक वेशभूषा में परंपरागत चोल्टू नृत्य हुआ। देवता गुठाण के प्रमुख कारदार मदन लाल वर्मा ने बताया कि 20 साल बाद देवधुन पर यह देवनृत्य पेश किया जा रहा है। देवता तमाम शिमलावासियों को सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद दें रहे हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। माना जाता है कि डोमेश्वर सदियों पहले हिमाचल के सोलन व शिमला क्षेत्र के एक प्रसिद्ध योद्धा थे, जिन्हें देवत्व प्राप्त हुआ।