Follow Us:

शिमला में राष्ट्रीय महिला आयोग के द्वारा महिला दौड़ का आयोजन किया गया

पी. चंद, शिमला |

राष्ट्रीय महिला आयोग हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में ऐतिहासिक रिज मैदान के समीप चर्च से महिला दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती डेजी ठाकुर ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने बताया कि इस दौड़ में राजकीय कन्या महाविद्यालय सैंट बिड्स महाविद्यालय औऱ संजौली महाविद्यालय वह कोटशेरा महाविद्यालय के साथ-साथ शिमला नगर की विभिन्न संस्थाओं की महिला सदस्यों सहित 350 महिलाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य महिलाओं में निर्भीकता और दृढ़ता पैदा करना है।

ताकि महिलाएं रात में निकलने से गुरेज ना करें और दृढ़ता से अपना कार्य कर सकें।  इस अवसर पर नगर निगम शिमला की महापौर सत्य कौंडल औऱ अन्य पार्षद गण भी उपस्थित थे और ये दौड़ लिफ्ट पर संपन्न हुई।