Follow Us:

मंडीः गहरी खाई में गिरी जीप, मौत

संजय गुलेरिया, धर्मपुर |

जिला मंड़ी में बीते कल देर शाम ग्राम पंचायत भदेड के गांव चोलगड़ में करीब 8 बजे एक पिकअप (HP-28A-3216) गहरी खाई में लुड़क गई। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। चालक की पहचान मझेर निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई चालक का पहले चोलगड अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। उसके बाद उसे नागरिक चिकित्सालय संधोल रेफर किया गया। जहां अब उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

प्रसिद्ध शक्ति पीठ बाबा कमलाहिया के दर्शनों के लिए गए लोगों की गिरी कार,मौत

वहीं, धर्मपुर उपमंडल स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ बाबा कमलाहिया के दर्शनों के लिए हमीरपुर जिला के भोंरज की जाहू पंचायत के गांव सुलघान के चार लोग आए थे। उनकी गाड़ी कमलाह सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। गाड़ी गिरने की आवाज सुन कर आस-पास के लोग जमा हो गए और लोगों ने घायलो को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। चालक अमर सिंह 51 सुदेश 51 कर्ण 63 औऱ महिला शीला देवी 53 को सिविल अस्पताल धर्मपुर भेजा गया। वहीं, शीला देवी की मौत हो चुकी थी। डीएस पी चंद्रपाल सिंह ने कहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।