Follow Us:

पालमपुर में शोभा यात्रा से की राज्यस्तरीय होली महोत्सव की शुरुआत

मनोज धीमान |

पालमपुर में राज्यस्तरीय होली महोत्सव की शुरुआत शोभा यात्रा से की गई। जिसमें होली मेला कमिटी के अध्यक्ष एसडीएम धर्मेश रमोत्रा मुख्यतिथि रहे। पालमपुर में शोभा यात्रा के दौरान कई तरह के करतब भी दिखाए गए।

चार दिन चलने वाले होली महोत्सव में हर शाम को सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बाहर से आये कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। आज की सांस्कृतिक संध्या में विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार मुख्यातिथि होंगे।