Follow Us:

अध्यक्ष बनने के बाद सुलह पहुंचे परमार, जगह-जगह पर जोरदार स्वागत

नवनीत बत्ता |

विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व ग्रहण करने के बाद शनिवार को पहली बार सुलह विपिन सिंह परमार पहुंचे। जगह-जगह लोगों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सुलह विधान सभा क्षेत्र के थुरल, डरोह, भवारना, ठाकुरद्वारा, नाल्टी पुल तथा ननाओं में पहले से विधानसभा अध्यक्ष का इन्तजार कर रहे लोगों ने उनके पहुंचने पर पटाखे चलाए और बैंड और नगाड़ों की स्वर लहरियों एवं देशभक्ति के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए विपिन सिंह परमार ने सुलह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति का आभार जताया। सुलह वासियों के विश्वास और स्नेह के कारण ही वे हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष पद तक पहुंचे हैं। अध्यक्ष के तौर पर जनता की सेवा का अवसर उन्हें मिला है। वे हृदय से सुलह के लोगों के ऋणी हैं और प्रत्येक के जीवन में खुशियां लाना ही उनका लक्ष्य है।