Follow Us:

ऊनाः पिकअप ट्राला से 175 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

रविंदर, ऊना |

जिला ऊना के पुलिस थाना अम्ब के तहत पक्का परोह में पुलिस ने पिकअप ट्राला से 175 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिसमें 100 पेटी मेकडब्ल ब्रेंड और 75 रॉयल स्टैग शामिल है। पुलिस ने पिकअप स्वर दो आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज़ कर लिया है। जबकि पिकअप ट्राला औऱ शराब को कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप ट्राला को जांच के लिए रोका तो गाड़ी से शराब बरामद हुई। जिस पर गाड़ी चालक कोई दस्तावेज पेश न कर पाया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह अवेध शराब कहां ले जाई जा रही थी। इसका मुख्य सरगना कौन है। पुलिस ने मामले में कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी मनोज जंबाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है।