Follow Us:

कोरोना के साथ चंबा बस हादसे ने हिमाचल में फीका किया होली का रंग

पी. चंद, शिमला |

देश में कोरोना ने पहले ही होली पर कुदृष्टि डाल रखी है। रही सही कसर चंबा बस हादसे ने निकाल दी। मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर में होंली का जश्न रखा गया था। लेकिन सुबह साढ़े 6 बजे चंबा से बस हादसे की खबर आ गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।

हादसे की ख़बर के बाद मुख्यमंत्री आवास में होंली का रंग फीका पड़ गया। मुख्यमंत्री में होंली तो हुई लेकिन धूमधाम से नहीं मनाई गई। गीत संगीत का रंग नहीं जमा सिर्फ ग़ुलाल लगाकर होंली की रस्म को निभाया गया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चंबा में सरकारी बस हादसे की ख़बर के बाद सादे तरीक़े से होंली मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस हादसे में 5 लोगों मौत हुई है। जबकि 20 लोग घायल है। घायलों में 2 कई हालात गंभीर बनी हुई है। जिनमें से एक को टांडा अस्पताल भर्ती करवाया गया है।