Follow Us:

चिट्टे के साथ घुमारवीं के 2 युवक गिरफ्तार

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार पुलिस के गले की फांस बनता नज़र आ रहा है। ये लगातार  बढ़ता जा रहा है और लाख कोशिशों के बावजूद भी यह थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हिमाचल पुलिस लोगों को नशे के साथ गिरफ्तार कर रही है। पर इस नशे को कौन बढ़ावा दे रहा है। यह सामने नहीं आ पा रहा है।

नशे की वजह से हिमाचल का युवा बर्बादी की तरफ बढ़ रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जब बडहर चौक पर नाकाबंदी के दौरान, एक मारुति स्विफ्ट कार नंबर (HP-24C-0077) डिडविन टिक्कर की तरफ से आई और कार की तलाशी के बाद 103.36 ग्राम हेरोइन बरामद की दोनों आरोपियों राहुल शर्मा पुत्र ज्ञान चंद उम्र 26 साल और आदित्य वशिष्ठ सपुत्र राज कुमार उम्र 21 साल है।

दोनों युवक घुमारवीं के रहने वाले है।  पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।