Follow Us:

सिंधिया पर बोले राठ़ौर, देश की जनता नहीं करेगी माफ़

पी. चंद |

मध्यप्रदेश में सियासी भूंचाल पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया दी है। कुलदीप राठ़ौर ने कहा कि जिस पार्टी ने उन्हें इतना मान सम्मान दिया, वही पार्टी के साथ गद्दारी कर गया। ऐसे नेताओं को देश के लोग कभी माफ नहीं करते। साथ ही उन्होंने उन लोगों को भी चेताया है जो अपनी किसी महत्वकांक्षा के चलते भीतर खाते पार्टी को कमजोर करने में तुले है। जो भी पार्टी को कमजोर करने वाले सभी लोगों पर उनकी नज़र है।

राठौर ने कहा कि यह समय कांग्रेस पार्टी की परीक्षा का समय है। हमें पूरी मजबूती के साथ एकजुट होकर इस परीक्षा में सफल होना है। केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आज देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ चुकी है। लोगों का पैसा बैंको में भी सुरक्षित नहीं है। देश मे बेरोजगारी, बिगड़ती कानून व्यवस्था और अन्य जटिल समस्याओं के लिए देश के लोगों के अधिकारो की लड़ाई लड़नी है। इसके लिए हमें एकजुट होना है।

उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों का आह्वान किया कि वह अपने अपने क्षेत्रों में जन समस्याओं के लिए मैदान में डट जाए और देश-प्रदेश को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल ले। जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

ब्लॉक अध्यक्षों के साथ की बैठक

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में ब्लॉक अध्यक्षों की पहली बैठक हुई। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि उन्हें सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना है। सभी नेताओं के साथ संवाद के साथ उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए काम करना है। अभी 68 ब्लॉक का ही गठन किया गया है और शेष 4 का जल्द कर दिया जायेगा।

राठौर ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों से 10 अप्रैल तक ब्लॉक कमेटी और 30 अप्रैल तक बूथ कमेटियों के गठन करने को भी कहा है। बूथ कमेटी में 5 से 7 तक के ऐसे कार्यकर्ता जोड़े जाने चाहिए जो अपने दायित्व को पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से निभाये। वह जल्द ही प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे। इस दौरान वह स्वम् सभी ब्लॉकों में जाकर बूथ कमेटियों से भी पूरा फीडबैक लेंगे। इस समय देश मे भाजपा अपनी सोची समझी साजिश के तहत कांग्रेस को कमजोर करने में लगी है। इसमें हमारे ही कुछ अति महत्वकांक्षी लोग उनका साथ दे रहें है जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।