Follow Us:

ऊनाः नशा निवारण केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत

रविंदर, ऊना |

जिला ऊना के पुलिस थाना ऊना के पास कोटला कलां में चल रहे एक नशा निवारण केंद्र में एक 22 साल युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान साजन पुत्र ज्ञान सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।  युवक की मौत किन कारणों से हुई इसका खुलासा भी नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार ऊना के कोटला कलां में स्थित एक नशा निवारण केंद्र में साजन शौचालय में गया था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकला तो कर्मचारियों ने देखा की शौचालय से कोई जवाब नहीं आया। जब देखा  तो साजन अचेत पड़ा है। तुरंत साजन को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तबीयत अभी यह पता नहीं चल पाया है कि साजन की मौत किन कारणों से हुई है। नशा निवारण केंद्र चला रहे कर्मचारियों वर्ग से पूछताछ की जा रही है। उधर डीएसपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।