Follow Us:

बिलासपुर: रोजगार कार्यालय का लेबर इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एस जम्वाल बिलासपुर |

विजिलेंस विभाग की टीम ने बिलासपुर में श्रम एवं रोजगार कार्यालय में कार्यरत लेबर इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार लेबर इंस्पेक्टर ने एक शख्स के काम को पूरा करने के लिए उससे किसी महंगी चीज की डिमांड रखी थी। इसके बाद लेबर इंस्पेक्टर की इस नाजायज मांग को उक्त शख्स ने शिकायत के माध्यम से विजिलेंस विभाग के साथ सांझा किया।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को लेबर इंस्पेक्टर को उक्त चीज देने को कहा। इस दौरान जैसे ही शिकायतकर्ता ने उस महंगी चीज को लेबर इंस्पेक्टर को दिया तो विजिलेंस ने तुरंत दबिश दे दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। हालांकि पुलिस के आलाधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन सूत्रों की माने तो पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आगे बढ़ा दी है। खबर की पुष्टि विजिलेंस डीएसपी बिलासपुर चंद्रशेखर ने की है।