Follow Us:

शिमलाः IGMC सड़क पर भूस्खलन से ढारे पर गिरा पेड़, अंदर फंसे 6 लोगों को किया रेस्क्यू

पी. चंद, शिमला |

राजधानी शिमला में हो रही बारिश के चलते सुबह 4 बजे आईजीएमसी सड़क पर भूस्खलन आ गया। जिसके साथ एक पेड़ भी गिर गया। इसकी चपेट में एक ढारा भी आ गया। जिससे 6 लोग अंदर ही फंस गए।

गनीमत ये रही कि किसी के ऊपर मलबा या पेड़ नही गिरा। सभी लोगों को पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया है। एसपी शिमला ओमपति जामवाल ने घटना की जानकारी दी और कहा कि हालात सामान्य हैं।