Follow Us:

ऊनाः पिकअप-ट्राले पर से गिर कर घायल हुआ व्यक्ति, पीजीआई रेफर

रविन्दर, ऊना |

जिला ऊना में उपमंडल अंब के तहत सपौरी गांव में पिकअप ट्राले पर से गिरने के कारण एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नाजुक हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप ट्राला नंबर (HP-36A-7278) कहीं जा रहा था। इसी दौरान ट्राले पर बैठा सपौरी निवासी सतपाल नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान वह बुरी तरह घायल हो गया, जिस फौरन इलाज के लिए अंब अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे नाजुक हालत के कारण फौरन पीजीआई रेफर कर दिया गया। डीएसपी अंब मनोज जम्वाल ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।