राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के संभावित खतरों को देखते हुए 31 मार्च तक राज्य पुस्तकालय शिमला (स्टेट लाइब्रेरी), सीएसएल सोलन सहित प्रदेश के सभी सरकारी, निजी स्कूलों, कॉलेजों के पुस्तकालय को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए हैं। जिला पुस्तकालय, जन पुस्तकालय, सामुदायिक पुस्तकालय सहित जनजातीय पुस्तकालय पर ही यह रोक रहेगी। निदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. अमरजीत शर्मा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
स्कूल और कॉलेजों में छात्रों को 31 मार्च तक छुट्टियां रहेंगी। शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारी नियमित रूप से स्कूल आएंगे। उन्हें कोई छुट्टी नहीं होगी। बीमारी की हालत में पेपर और प्रैक्टिकल में भी छुट्टी मिलेगी। यदि किसी छात्र को सामान्य कोल्ड, फ्लू (सर्दी, जुकाम), बुखार है तो ऐसे छात्रों को विशेष अवकाश दिया जाएगा। इन विद्यार्थियों के प्रैक्टिकल और मूल्यांकन परीक्षाएं बाद में ली जाएंगी।
ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि बीमार विद्यार्थी स्कूल के अन्य छात्रों के संपर्क में न आ सकें। प्रैक्टिकल और मूल्यांकन परीक्षाओं को बाद में लिया जाएगा। बोर्ड की परीक्षाओं में कोई रियायत नहीं दी गई है। छात्रों के अभिभावकों को भी आदेश दिए गए हैं कि वह नियमों का पालन करें।
वहीं, कोरोना वायरस के चलते हिमाचल हाईकोर्ट को भी 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान जरूरी मामलों की सुनवाई की जाएगी और मामले से संबंधित वकील के अवाल किसी अन्य शख्स को कोर्ट रूम में जाने की अनुमती नहीं होगी।
.jpeg)



