Follow Us:

सत्ती बोले- प्रदेश में अवैध खनन और नशा कांग्रेस की देन

नवनीत बत्ता |

पांवटा साहिब में बीजेपी प्रदेश समीति की बैठक के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीजेपी पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। सत्ती ने कहा कि आज कांग्रेस में मां-बेटे के अलावा कोई आला कमान नहीं बचा है। आज कांग्रेस नेता और नीति विहीन पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंन कहा कि कांग्रेस की नेशनल लेवल पर जो हालत है वो हिमाचल में भी होने वाली।

वहीं, सत्ती ने हिमाचल में बढ़ते नशे के लिए भी कांग्रेस को ही कसूरवार ठहराया। सत्ती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बढ़ता नशा कांग्रेस सरकार की देन है। उदाहरण स्वरूप हरोली में 5 साल के भीतर 18 बच्चे मरे और सोलन में चिट्टे के साथ पकड़े अफसर को बाद में डिटर्जेंट बताकर छोड़ा गया।

उन्होंने कहा कि आजकल कांग्रेस अनर्गल बयान देकर हंसी का पात्र बन रही है। कांग्रेस ने कई सालों तक देश में शासन किया और अरबों का कर्जा लेकर सब माल डकार गए जबकि भाजपा ने कर्ज लेकर जनता को ही लौटाया है। कांग्रेस ने क्षेत्रवाद की राजनीति की है और लोगों को धर्म के आधार पर बांटा है।