Follow Us:

नहीं रहे झंडूता से पूर्व विधायक रिखि राम कौंडल

नवनीत बत्ता |

झंडुत्ता विधानसभा से पांच बार के विधायक डिप्टी स्पीकर और मंत्री रहे रिखि राम कौंडल अब दुनिया में नहीं रहे है। 22 मई 1946 को जन्मे भाजपा के वरिष्ठ नेता रिखि राम कौंडल का देहांत हो गया है। कौंडल झंडुत्ता विधानसभा से पांच बार विधायक रहे और उन्हें 1990 से 92 तक विधानसभा में डिप्टी स्पीकर की जिम्मेदारी भी दी गई।

हिमाचल के विधानसभा में 2017 तक सबसे कम पढ़े लिखे विधायकों में से एक रिखि राम कौंडल भी थे। रिखि राम कौंडल का दिल्ली में लंबे समय तक इलाज चल रहा था। लेकिन कल रात को उनका देहांत हो गया। उनके  देहांत पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, धुमाल सहित सभी नेताओं ने दुख जताया है। और कहा की वो पार्टी के कर्मठ नेता थे।

उनके देहांत पर पूर्व मंत्री जीएस बाली जी ने भी दुख जताया है कहा की विधानसभा में हमारे सहयोगी रहे रिखि राम क़ौंड़ल के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। क़ौंड़ल नेक दिल और सभ्य इंसान थे भगवान उन्हें अपने चरणों में जगह दे। यह मैं प्रार्थना करता हूं। परिवार और उनके समर्थकों के साथ मेरी सवेदनाएं हैं।