विश्व में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत में महामारी घोषित हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी महामारी का ऐलान किया है और जरूर ऐहतियात बरतने की बात कही। सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं और अपने स्तर पर हर विभाग पूरी तरह सेफ्टी बरत रहा है। इसी कड़ी में HRTC विभाग ने क़दम उठाते हुए बसों में सेनेटाइज़र छिड़काव का काम शुरू किया है।
ये मुहिम धर्मशाला और से भी शुरू की गई है। धर्मशाला और शिमला बस स्टैंड में जितनी भी सरकारी और ग़ैर सरकारी बसें आ रही है उनको सेनेटाइजर किया जा रहा है। धर्मशाला आर टी ओ विशाल शर्मा का कहना है लोगों में इस वायरस को लेकर खोफ़ फैल गया तो विभाग ने एक मुहिम इस कोरोना वायरस से बचने के लिए एक मुहिम चलाई है कि जितनी भी बसे आ रही है। चाहे वो बाहरी स्टेट से आ रहे हो या हिमाचल प्रदेश से है उन सब को सेनेटाइजर किया जाएगा।



