उपमंडल डलहौजी में एक मादा भालू ने दो नर बच्चों को जन्म दिया है। मादा भालू ने बच्चों को जन्म किसी जंगल में नहीं बल्कि एक मकान के समीप बने स्टोर में दिया है। बहरहाल, घटना की सूचना मिलने पर डीएफओ डलहौजी नितिन पाटिल की अगवाई में वन विभाग की टीम सहित पशु चिकित्साधिकारी डॉ नीतिका ने मौके पर पंहुचकर नवजात भालू के बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि इस स्थिति में बच्चों को अभी मां की जरूरत है।
जानकारी के मुताबिक, रोहला गांव में नवीन कुमार के मकान के समीप स्थित स्टोर में जब उसकी मां ने दरवाजा खोला तो अंदर उसने एक मादा रीछ को पाया, जिस पर उसने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों ने वहां पर इकठ्ठा होकर शोर मचाया, जिससे मादा भालू तो वहां से साथ लगते जंगल में भाग गई। घटना की सूचना पर डीएफओ डल्हौजी नितिन पाटिल की अगवाई एक टीम मौके पर पंहुच गई। फिलहाल मादा भालू के आसपास ही होने की आशंका पर डीएफओ ने सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न विभागों एक टीम को मॉनिटरिंग के लगा दिया है।
वहीं, इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग का सहारा भी लिया जाएगा। जिसके माध्यम से भालू के बच्चों और उनकी मां की गतिविधियों पर पूरी निगरानी रखी जाएगी। बहरहाल, संभावना जताई जा रही है कि मादा भालू अपने बच्चों को लेने के लिए आ सकती है, जिसके चलते वन विभाग पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है, ताकि मादा भालू हिंसक होकर किसी भी तरह का कोई नुकसान न पहुंचा सके।
.jpeg)



