Follow Us:

धर्मशाला: मिनी सचिवालय में सेनेटाइजर स्प्रे के दौरान कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कोरोना वायरस के चलते प्रदेश भर में सेनेटाइजर स्प्रे किया जा रहा है। इसी कड़ी में बसों, चौक चारहों को सैनेटाइज किया जा रहा है। गुरुवार को सचिवालय और मिनी सचिवालय को भी सैनेटाइज किया गया। लेकिन उसके तुरंत बाद धर्मशाला में एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर कर्मचारी को अस्पताल लाया गया जहां उपचार जारी है।

डॉक्टर ने कहा कि मरीज़ कर्मचारी स्वस्थ है। कई दफा मानसिकता के आधार पर अचानक तबीयत बिगड़ जाती है। एसडीएम डॉक्‍टर हरीश गज्‍जू का कहना है कि कर्मचारी की तबीयत बिगड़ी थी, उसे तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया। अब कर्मचारी की तबीयत खतरे से बाहर है।