Follow Us:

नादौन पंचायत में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वीकृत करवाये 26 लाख से अधिक रुपये

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

जिला हमीरपुर की शहरी स्थानीय विकास निधि के तहत नगर पंचायत नादौन में सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने 26 लाख 92 हज़ार 950 रूपए स्वीकृत करवाये है। विधायक सुक्खू ने बताया कि 10 लाख रूपए की राशि से नगर पंचायत में पार्क निर्माण के लिए खर्च की जायेगी ताकि नगर पंचायत नादौन के स्थानीय निवासियों को पार्क में भ्रमण करने, बैठने औऱ छोटे बच्चों को खेलने की सुविधा मिल सके और बाकि अन्य 16 लाख 92 हज़ार 950 रूपए नादौन नगर पंचायत के अन्य विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।

नगर पंचायत नादौन की अध्यक्ष,उपप्रधान, पार्षद आदि समस्त नेताओं ने विधायक सुक्खू का धन्यवाद किया है और उनका आभार जताया है। नादौन नगर पंचायत के समस्त पार्षदों ने एक सुर में कहा है कि नगर पंचायत में पार्क बनने से नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी और  नगर पंचायत के लोग इस पार्क में सकून से बैठ सकेंगें।