Follow Us:

हिमाचल में पर्यटकों पर लगा बैन, देश में सभी विदेशी फ्लाइटों पर लगी रोक

समाचार फर्स्ट डेस्क |

देश और दुनिया में जानलेवा कोरोना वायरस (COVID 19) ने जिस प्रकार से दहशत फैलाई है, वैसी पहले कभी किसी बीमारी ने नहीं फैलाई। भारत समेत विश्व के 160 से ज्यादा देश जहरीले वायरस से बेहद परेशान और आतंकित है क्योंकि अब तक पूरी दुनिया में 9 हजार 222 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत सरकार ने गुरुवार को बड़े फैसले लेते हुए फ्लाइटों पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी सभी देशी और विदेशी पर्यटकों पर बैन लगा दिया है।

हिमाचल सरकार के मुखिया जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब की तर्ज पर ट्रांसपोर्ट सर्विस को भी बाहरी राज्यों के लिए बंद करने के लिए संकेत दिए हैं। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तक इस पर विचार नहीं है। कल इसके लिए फैसला लिया जाएगा।

वहीं केंद्र सरकार के फैसले के मुताबिक, 22 मार्च से कोई भी विदेश से भारत नहीं आ पाएगा।  भारत सरकार ने एक सप्ताह के लिए सभी फ्लाइट्स को किया प्रतिबंधित लगा दिया है। विदेश से आने वाली सभी क‍मर्शियल फ्लाइटों के भारत आने पर बैन कर दिया है। राज्यों के प्रायवेट सेक्टर के कर्मचारी दफ्तर नहीं आएंगे, घर से करेंगे काम। 65 साल के बुजुर्ग और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर पर ही रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

दिल्ली सरकार ने सभी रेस्टोरेंट को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है। जो रेस्टोरेंट चालू रहेंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान दिल्ली के लोग रेस्टोरेंट में जाकर खाना नहीं खा सकेंगे। हालांकि इस दौरान रेस्टोरेंट से घर पर खाना मंगवा सकेंगे। वहीं, पंजाब में आज रात से सभी बसों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं.. रेलवे रियायती टिकट जारी नहीं करेगा।