Follow Us:

कांगड़ा में रेल सेवाएं आगामी आदेशों तक स्थगित

समाचार फर्स्ट डेस्क |

उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी दी है कि कोरोना महामारी के संभावित खतरे और लोगों की सुरक्षा के दृष्टिगत सीमांत पंजाब राज्य से कांगड़ा जिला में चलने वाली सभी रेल सेवाओं की आवाजाही पर रात 12 बजे से आगामी आदेशों तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि सीमांत राज्यों में इस बीमारी के कुछ मामलें ध्यान में आने के कारण  ऐतिहातन यह कदम उठाया गया है। कुछ बाहरी राज्यों से आने वाले लोग विशेषकर भिखारी औऱ अधिकतर  प्रवासी लोग रेल मार्ग  से ही यात्रा करते हैं। जिस कारण इस महामारी की आशंका हमेशा बनी रहती है। उन्होंने लोगों से इस महामारी से लड़ने के लिए उनसे सहयोग की अपील की है।