Follow Us:

नगर निगम शिमला ने बंद किए बिल भुगतान काउंटर, ऑनलाइन बिल भरने की अपील की

पी. चंद |

कोरोना के चलते नगर निगम शिमला ने अपनी कार्यप्रणाली में कई तरह के बदलाव किए है। अब शिमला के लोगों को बिल भुगतान के निगम दफ़्तर आने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि निगम ने सभी बिल काउंटर बन्द कर दिए हैं। निगम ने उपभोक्ताओं से ऑनलाइन पेमेंट करने की अपील की है। ऑफ़लाइन पेमेंट के लिए निगम तिथियाँ आगे बढ़ाएगा। इसके अलावा रविवार को निगम के सभी कर्मी छुट्टी पर रहेंगे।

ये जानकारी नगर निगम आयुक्त पंकज रॉय ने पत्रकार वार्ता में दी उन्होंने बताया कि रविवार को सफाई कर्मी भी छुट्टी पर रहेंगे। शनिवार रात 10 बजे तक शिमला में सफ़ाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि फ़िलहाल कार्य के लिए निगम कार्यालय न आएं। नगर निगम सफाई का विशेष ध्यान रख रहा है जिसके चलते सभी घरों को सेनेटाइज किया जाएगा साथ ही सार्वजनिक स्थलों को भी सेनेटाइज किया जा रहा है। जहां तक हो सके पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल न करें।