लाहौल के केलांग में जिला प्रशासन की मदद से डी सी स्मृतिका नेगी के आह्वान पर लोअर महिला मंडल संगे सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने लाहौल में कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए मास्क बनाना शुरू किया है। घाटी में मास्क की कमी को पूरा करने के लिए तैयार कर रही हैं। कपड़े से बने मास्क जिनको धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इनके प्रयासों का लाहौल घाटी के लोगों ने भी स्वागत एवं धन्यवाद किया है ।
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में जहां रोहतांग पास बंद है। ऐसे में ठंड में कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क और सेनेटाइजर नहीं है। ऐसे में मास्क की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं डीसी लाहौल स्पीति समृतिका नेगी के आह्वान पर पिछले कल से दिन रात काम कर ये मास्क बनाने में लगी हुई हैं। जिसमे में उन्होंने 500 मास्क बनाये है और वो महिलाएं खुद मास्क पहनकर, साबुन से हाथ दोने और दूरी बना कर ये काम कर रही हैं।