Follow Us:

बिंदल ने की CM और प्रभारियों के चर्चा, संगठन स्तर पर मदद की कही बात

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कोरोना की जानकारी पर मुख्यमंत्री से बात की। बिंदल ने कहा कि हमें सरकार के कार्यप्रणाली पर गर्व है। इसके साथ ही बिंदल ने मुख्यमंत्री से संगठन अपने स्तर पर जो काम कर रहा है उसपर चर्चा की।

बिंदल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर हिमाचल के 7793 बूथों पर चिन्हित अभावग्रस्त लोगों को ‘आपदा राशन किट’ दी जाएगी। इसके माध्यम से 15 दिनों का राशन उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। सभी जिला प्रभारी द्वारा अपने अपने जिला से दानदाताओं और अभावग्रस्त व्यक्तियों की सूची प्राप्त कर संसदीय क्षेत्र के प्रभारियों को सौंपा जा रहा है।

प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भोजना के अभाव में भूखा न सोये, संगठन इस संकल्प को लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा है। बिंदल ने आम जन की समस्याओं के साथ, औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों को आ रही परेशानियों पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। इसके अलावा राशन, सब्जियां, दूध, डिपो में राशन की सप्लाई को भविष्य में भी अबाधित बनाए रखने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आदेश देने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। इसके साथ ही उन्होंने स्ट्राबेरी जैसे किसान के उत्पाद के लिए भी व्यवस्था करने का आग्रह किया