Follow Us:

क्वारंटाइन किए गए लोगों को करवाया जा रहा योग, खबर के अंदर देखें वीडियो

मृत्युंजय पूरी |

देश भर लागू लॉकडाउन के चलते जिला कांगड़ा के बॉर्डर एरिया में पहुंचे लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। क्वारंटाइन में भी ऐसे लोगों की सेहत का ध्यान रखा जा रहा है। क्वारंटाइन में रह रहे लोग स्वस्थ रहें, इसके लिए उन्हें योग करवाया जा रहा है।

जिला के बॉर्डर एरिया में विभिन्न राज्यों से पहुंचे लोगों को क्वारंटाइन कैंप में रखा गया है, क्योंकि जिला में आने और जिला से बाहर जाने पर कर्फ्यू के चलते प्रतिबंध है। ऐसे में क्वारंटाइन कैंपों में भी लोगों की सेहत का ख्याल रखते हुए उन्हें योग करवाया जा रहा है। क्वारंटाइन में लोगों को योग करवाने का वीडियो डीसी कांगड़ा ने शेयर किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।