Follow Us:

Breaking: तब्लीगी ज़मात में हिस्सा लेकर लौटे हैं 6 लोग, 3 लोगों को जांच के लिए धर्मशाला लाया गया

मृत्युंजय पूरी |

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज से 6 लोग जिला कांगड़ा में भी पहुंचे हैं। जिला कांगड़ा के दो उपमंडलों से संबंधित इन 6 लोगों में से 3 को आइसोलेशन में रखने के लिए धर्मशाला लाया जा रहा है। जिला कांगड़ा पहुंचते ही जिला प्रशासन की ओर से इन 6 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया था।

इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने बुधवार को दोबारा कांगड़ा से संबंध रखने वाले इन सभी 6 लोगों की पुन: स्वास्थ्य जांच की है, जिसमें 3 लोगों में वायरस के संभावित लक्षणों को देखते हुए आइसोलेशन में भर्ती किया गया है। कल तीनों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

उधर, डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने कहा कि निजामुद्दीन मरकज से जुड़े इंदौरा के 4 और नूरपुर के 2 व्यक्ति चिन्हित किए हैं। यह सभी 13 से 20 मार्च के बीच कांगड़ा पहुंचे थे और इन्हें होम क्वांरटाइन किया था। बुधवार को इनकी स्वास्थ्य जांच के दौरान इंदौरा के 3 व्यक्तियों में संभावित लक्षण होने की आशंका जताई गई है।