Follow Us:

जमातियों के कारण हिमाचल में बढ़े कोरोना मरीज़: सत्ती

रविंद्र, ऊना |

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कोरोना संक्रमण पर प्रतिक्रिया दी। सत्ती ने कहा कि तब्लीगी जमातियों के कारण प्रदेश में कोरोना बायरस पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या बड़ी है। आने वाले दिनों में प्रदेश में फसल की कटाई का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए मशीनों को ठीक करने जैसे ट्रेक्टर ठीक करने के लिए मेकेनिक्स की दुकानों को खोला जाए। किसानों को कटाई के लिए जो औजार चाहिए वह भी मिलने चाहिए।

पंजाब से कम्बाइंनर की भी जरूरत पड़ेगी इसलिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि कटाई में कोई दिक्कत न आये। जो भी कम्बाइन पंजाब से आएंगी उसके लिए परमिट बनाये जाएंगे। यह कम्बाइन कितने दिनों के लिए यहां रहेगी उसका भी निर्धारण कर लें। जो चाक कम्बाइन लेकर आएगा उसकी स्वास्थ्य जांच पहले ही डॉक्टर से करवाने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने भी इसके लिए रूपरेखा बना ली है। जल्द ही रूररेखा को अमलीजामा भी पहना दिया जाएगा।

वहीं, मंत्री वीरेंद्र कंवर ने डीसी संदीप कुमार से कोरोना पर फीडबैक भी ली और कहा कि कुछ ही दिनों में गेहूं की फसल की कटाई का कार्य शुरू होने वाला है, इसलिए लॉकडाउन में किसानों को किसी तरह की कोई दिक्कन न आए। प्रशासन ने अवगत कराया है कि किसानों को लॉकडाउन में छूट रहेगी लेकिन सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना आवश्यक है।
ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन ऊना ने कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए अच्छे प्रयास किए हैं और इसे आगे फैलने से रोका है।