Follow Us:

हमीरपुर: दियोटसिद्ध मंदिर न्यास मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा 5 करोड़

कमल |

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध न्यास (हमीरपुर) द्वारा कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए 5 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष दी जाएगी। मंदिर ट्रस्टी बलदेव शर्मा ने न्यासियों के साथ चर्चा कर निर्णय लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

सरकार द्वारा गरीब व जरूरतमंदों की हर संभव सहायता की जा रही है। अस्पताल में सुविधाएं मुहैया कराने के अलावा सेनेटाइजर, मास्क वह अन्य सामान खरीदने में काफी खर्च हो रहा है। इस संकट की घड़ी में प्रदेश के जहां अन्य मंदिर सहयोग कर रहे हैं वहीं दियोटसिद्ध न्यास पीछे नहीं रहा। उन्होंने मंदिर न्यासियों, ट्रस्ट चेयरमैन और ट्रस्ट आयुक्त से चर्चा कर सर्व सहमति से मुख्यमंत्री राहत कोष ने 5 करोड़ की राशि देने का फैसला लिया है।