Follow Us:

सांसद रामस्वरूप पर FIR दर्ज की मांग, कर्फ्यू के बीच दिल्ली से जोगिंद्रनगर पहुंचे थे…

पी. चंद |

लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच दिल्ली से हिमाचल पहुंचने वाले सांसद रामस्वरूप की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस बारे में विनय कुमार ने डीजीपी को मेल किया है और मामला दर्ज करने की मांग उठाई है। नियमों के मुताबिक सांसद ने कर्फ्यू का उल्लंघन किया है।

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अप्रैल को मंडी लोकसभा सीट से सांसद रामस्वरूप शर्मा के जोगिंदर नगर पहुंचने की ख़बर थी। इस पर खूब विवाद भी उत्पन्न हुआ था। सवाल उठ रहे थे कि उन्हें कैसे इजाज़त मिली और उन्हें क्वारंटाइन क्यों नहीं किया गया। लिहाज़ा सांसद का कहना था कि उन्होंने परमिशन ली है औऱ उन्होंने खुद को क्वारंटाइन किया था।

साथ आए स्टाफ़ के तीन लोग?

सोशल मीडिया पर एक लेटर भी शेयर किया जा रहा है जिसमें दिल्ली पुलिस की ओर से एक अनुमति पत्र जारी हुआ है। इसमें सांसद की ओर से लिखे पत्र की प्रति भी संलग्न है जिसमें उन्होंने अपने चुनावक्षेत्र जाने के लिए मूवमेंट पास मांगा है। इसमें उन्होंने अपने वाहन का नंबर दिया है और साथ ही अपने स्टाफ़ के तीन लोगों का भी ज़िक्र किया है। बहरहाल, इस पूरे मामले को लेकर ये सवाल भी खड़े होने लगे हैं कि सत्ताधारी लोगों और आम लोगों के नियम अलग क्यों हैं।