Follow Us:

बॉलीवुड एक्टर इरफ़ान खान का निधन, 4 दिन पहले हुआ था मां का देहांत

डेस्क |

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान पेट की समस्या से जूझ रहे थे और उन्हें Colon infection हुआ था। 2018 में उनका केंसर का इलाज चला था। उनकी मौत से 4 दिन पहले ही उनकी मां भी इस दुनिया से गुज़र गई थीं।

बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनाताओं में शामिल इरफान खान के यूं अचानक चले जाने से उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं। 2 साल पहले मार्च 2018 में इरफान को न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर नामक बीमारी का पता चला था। विदेश में इस बीमारी का इलाज कराकर इरफान खान ठीक हो गए थे। भारत लौटने के बाद इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम में काम किया था। किसे पता था ये मूवी इरफान की जिंदगी की आखिरी फिल्म साबित होगी।