Follow Us:

बाहरी राज्यों से लौट रहे लोगों की जांच के इंतजाम को लेकर शांता नाखुश, CM से पुन विचार करने की अपील

मृत्युंजय पूरी |

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने लॉकडाउन के बीच बाहरी राज्यों से प्रदेश लौट रहे लोगों की जांच के लिए सही इंतजाम न होने पर असंतोष जताया है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से एक बार फिर से विचार करने की अपील की है।

शांता ने फ़ेसबुक पेज और ट्विटर पर लिखा है कि, “प्रदेश की सीमाओं पर बाहर से आने वालों के जमघट में इतने लोगों की जांच संभव नहीं है। उन्हें 14 दिन घर पर ही रहने को कहा जा रहा है लेकिन वे एकांत में रहने के लिए नहीं आए हैं। नियमों का पालन संभव नहीं। पालमपुर की सड़कों पर अधिक भीड़ दिखाई दे रही है। बाहर से आने वालों का प्रवेश हर दिन इतना हो कि उनकी पूरी जांच हो सके और उन्हें नियम के अनुसार क्वारंटीन किया जा सके।” हिमाचल प्रदेश में लॉकडाउन के कारण जो सफलता प्राप्त की है उसे संभालकर रखने के लिए और अधिक सावधानी की आवश्यकता है।

हालांकि, शांता कुमार ने यह भी लिखा है कि हिमाचल प्रदेश कोरोना मुक्त बनाने की दिशा में हिमाचल सफलता के साथ आगे बढ़ा है। उन्होंने इसके लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश सरकार और जनता को बधाई दी है।