Follow Us:

10वीं के परीक्षा परिणाम इसी महीने आने की उम्मीद, 12वीं के बचे पेपर होंगे लॉकडाउन के बाद

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम इसी महीने घोषित कर सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि दसवीं के पेपर चेक कर लिए गए हैं। अब मार्क लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। क्योंकि अब 30 फ़ीसदी कर्मचारी भी कार्यालय आना शुरू हो गए है। उन्होंने कहा कि 10वीं का परिक्षा परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा।

वहीं, उन्होंने कहा की बाहरवीं की कंप्यूटर साइंस और जियोग्राफी का जो पेपर बचा हुआ है वह लॉकडाउन के बाद लिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी को खोलने का निर्णय भी अब लॉकडाउन के बाद ही लिया जाएगा। सेशन को बढ़ाए जाने निर्णय वैसे तो यूजीसी की गाइडलाइंस के मुताबिक़ लिया जाएगा लेकिन इसमें परिस्थितियों के मुताबिक राज्य सरकारों को भी निर्णय लेने की छूट दी गई है।