Follow Us:

शिमला: क्वारंटीन सेंटर में रखी महिला खिड़की से छलांग लगाकर फ़रार, अभी तक नहीं कोई पता

पी. चंद |

शिमला में संस्थागत क्वारंटीन नेपाली महिला के फरार होने का मामला सामने आया। क्वारंटीन महिला खिड़की से छलांग लगाकर फरार हुई है। मामला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कसुम्पटी स्थित राज्य संस्थान का है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दिन महिला को तलाश में जुटी गई। लेकिन देर शाम तक महिला का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

नेपाली मूल की महिला सरिता को 4 दिन पहले ही यहां क्वारंटीन किया गया था। जो रविवार सुबह लापता हो गई। अभी तक महिला का कोई अपडेट नहीं मिला है जबकि पुलिस विभाग जोरो शोरों से छानबीन में जुटा है।

2 वर्षीय कोविड-19 पॉजिटिव बच्ची पर बड़ी ख़बर

प्रदेश सरकार ने चंबा जिला से संबंधित दो वर्षीय कोविड-19 पीड़ित बालिका के इलाज का सारा खर्च उठाने का फैसला लिया है जो दिल की बीमारी से भी पीड़ित है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां कहा कि चम्बा जिले की निवासी इस बालिका के दिल में छेद है और उसका इलाज केवल शल्य चिकित्सा से ही संभव है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने राज्य अथवा राज्य के बाहर ईलाज पर आने वाले खर्च को वहन करने का निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार का हमेशा यह प्रयास रहा है कि धन के अभाव में प्रदेश का कोई भी नागरिक गम्भीर बीमारी के ईलाज से वंचित न रहे।