Follow Us:

Breaking: नालागढ़ में महिला पंजाब में निकली कोरोना पॉजिटिव, रोपड़ अस्पताल में लगी है स्टाफ नर्स

पी. चंद |

सोलन जिला के नालागढ़ में एक नया कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आया है। यहां नालागढ़ की एक महिला पंजाब के रोपड़ में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कोरोना संक्रमित महिला सिविल अस्पताल रोपड़ में नर्स है। महिला की कोरोना जांच भी पंजाब में ही हुई है और जो बीती रात पॉजटिव पाई गई है।

बताया जा रहा है कि वह अस्‍पताल में लैब तकनीशियन है। 34 वर्षीय सोनिया सैणी एक सप्‍ताह पहले नालागढ की राजपुरा पंचायत स्थित बेला मंदिर अपने घर बच्‍चों से मिलने आई थी। महिला के पति सेना में कार्यरत हैं। हालांकि परिवार ने भी इस बात की जानकारी नालागढ़ एसडीएम को दे दी थी और आगे की कार्रवाई के लिए वह परिवार सहित तैयार हैं। उक्‍त महिला रोपड के श्‍यामनगर क्षेत्र में रह रही थी।