Follow Us:

सुक्खू ने कोरोना योद्धाओं को बांटे N95 मास्क, डीडीयू को कोविड अस्पताल बनाने पर जताई आपत्ति

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुखू ने शिमला में बनाये गए कोविड अस्पताल डीडीयू में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ को N 95 मास्क वितरित किए। सुक्खू ने कुल 100 N-95 मास्क की पेटी डीडीयू अस्पताल के एमएस को सौंपी। साथ ही उन्होंने ने डीडीयू अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाये जाने पर आपत्ति जाहिर की।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में सभी कोरोना योद्धाओं जिसमें डॉक्टर, नर्स, पुलिस, सफाई कर्मचारी, आशा वर्कर सहित अन्य लोगों को मास्क वितरित करेगी। इससे पहले भी युवा कांग्रेस ने कपड़े से बने साधारण मास्क भी लोगों को बांटे हैं।

उन्होंने कहा कि डीडीयू अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया जाना सरकार का गलत निर्णय है, क्यूंकि अस्पताल शहर के बीचोबीच में है इसलिए इसे कोविड अस्पताल बनाना सही नहीं है। सरकार किसी दूसरी जगह जहां भीड़ कम है वंहा कोविड अस्पताल बनाए।