Follow Us:

कांगड़ा के जमानाबाद से 1 और केस पॉजिटिव आया, कुल 4 हुई आज की संख्या

डेस्क |

कांगड़ा में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। दोपहर में जहां 3 कोरोना के केस रजिस्टर हुए थे वहीं अब कांगड़ा के जमानाबाद से एक और युवक पॉजिटिव पाया गया है। ये युवक जमानाबाद का है औऱ 30 अप्रैल को पंचकूला से लौटा है। आज कुल संख्या 4 हो गई है। एसपी कांगड़ा ने बकायदा इसकी पुष्टि भी की है। इससे पहले भी कांगड़ा के जमानाबाद में 1 केस पॉजिटिव पाया गया था।

वहीं, हमीरपुर में भी 2 मामले सामने आए हैं। अभी तक 3 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 24 हो गए हैं जबकि कुल आंकड़ा 65 पहुंच गया है। 13 मई की सुबह बाहरी राज्यों में फंसें हिमाचली भी घर लौट रहे हैं और ऐसे में मामले बढ़ने का ख़तरा लगातार बना हुआ है।