Follow Us:

राजीव बिंदल ने दी जानकारी, जेपी नड्डा ने 2.5 लाख मास्क भेजे हिमाचल

पी. चंद |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश की 100 महिला कार्यकर्ता  से वीडियो कांफ्रेस के माध्यम सेबातचीत की और उन्हें 21 लाख 17 हजार 900 फेस मास्क बनाने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि फेस कवर बनाना, बांटना और लगाना केवल भाजपा और भाजपा महिला मोर्चा की देन है और शेष समाज ने अब इसका अनुसरण किया है।  राजीव बिन्दल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने हिमाचल प्रदेश वासियों के लिए अपनी ओर से 2.5 लाख मास्क भिजवाएं हैं जो कि 18 मई को शिमला पहुंच रहे है, जिसके लिए प्रदेशवासियों की ओर से उनका आभार।

वीडियो कांफ्रेस में बोलते हुए डा. बिन्दल ने कहा कि कोरोना संकट से जूझता हुआ देश और हिमाचल प्रदेश 3 लॉकडाउन पूरे कर चुका है और चैथा लॉकडाउन 18 मई से शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का 20 मार्च से 17 मई तक का सफर प्रदेशवासियों के लिए अनेक प्रकार के कष्टों से भरा रहा, प्रतिदिन रोटी कमा कर खाने वालों के लिए, किसान, बागवान, रेहड़ी वाला, फड़ी वाला, छोटा दुकानदार, मजदूर सभी के लिए बहुत सी परेशानियां लेकर आया।

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हिमाचलवासियों ने जिस धैर्य का परिचय दिया, कफर्यू की पूर्ण रूपेण अनुपालना की वे बधाई एवं धन्यवाद के पात्र हैं।