Follow Us:

कर्फ्यू ढील 8 घंटे की हुई, शिमला-ऊना-लाहौल में अब ये होगी टाइमिंग

पी. चंद |

प्रदेश सरकार ने कोरोना की स्थिति को देखते हुए अब कर्फ्यू ढील में इजाफ़ा किया है। अब कर्फ्यू ढील 8 घंटे की रहेगी जिसमें जिला प्रशासन अपने हिसाब से टाइमिंग रख सकते हैं। लिहाजा जिला प्रशासन अपने स्तर पर ही इसे 7 घंटे की भी रहने दे सकते हैं। यानी साफ़ कहे तो सरकार ने ढील को 8 घंटे कर दिया है लेकिन इसकी टाइमिंग और इसे 7 घंटे ही रखना है या नहीं ये जिला प्रशासन पर निर्भर करता है। सरकार ने 8 घंटे की ढील की अधिसूचना जारी कर दी है।

अभी तक प्रदेश के 3 जिलों की ख़बर पुख्ता हो चुकी है जहां 8 घंटे की ढील रहेगी। राजधानी शिमला में 8 घंटे बाजार खुला रहेगा जिसकी टाइमिंग साढ़े 9 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक रहेगी। लाहौल स्पीति की टाइमिंग 10 से 6 बजे तक रहेगी। जबकि ऊना में कर्फ्यू ढील 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक है। बाकी जिलों को डाटा भी अभी आना बाकी है।