Follow Us:

ब्रेकिंग: कांगड़ा में 2 और कोरोना केस, क्वारंटीन में रखे व्यक्ति निकले पॉजिटिव

पी. चंद |

कांगड़ा जिला में 2 और कोरोना केस आया है। जयसिंहपुर से 41 वर्षीय व्यक्ति औऱ पालमपुर के खैरा का 55 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। यानी आज की कुल कांगड़ा जिला की संख्या 13 हो गई है। ये व्यक्ति 18 मई को चेन्नई से लौटे हैं औऱ ज्वालामुखी में क्वारंटीन है।

इसी के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 51 हो गई है जबकि कुल मामले 106 हो गए हैं। इससे पहले दिन में कांगड़ा में 11 मामले आए हैं, जिसकी संख्या अब 13 हो गई है।