Follow Us:

कांगड़ा में 6 और कोरोना के केस आए, जिला में एक्टिव आंकड़ा पहुंचा 35

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा में 6 और कोरोना के केस पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक व्यक्ति पालमपुर, 1 व्यक्ति जयसिंहपुर, 2 लोग लंबागांव, 1 भवारना और एक व्यक्ति जालंधर से लौटा है जिसकी डिटेल आना अभी बाती है। इनमें से 5 मरीज़ों को बैजनाथ इलाज के लिए रेफर कर दिया है जबकि एक टांडा में भर्ती है। इनमें 5 लोग मुंबई से आए हैं जबकि 1 जालंधर से लौटा था।

इसी के साथ जिला में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 35 हो गई है। पिछले कल कांगड़ा में 30 कोरोना केस थे लेकिन सुबह 1 संक्रमित डॉक्टर स्वस्थ हो गए थे। जिसके चलते आंकड़ा 29 हुआ था लेकिन अब 6 केस आने के बाद आंकड़ा फ़िर 35 हो गया है। अब कल पठानकोट में ट्रेन आनी है और कई लोग कांगड़ा जिला से सबंधित हैं। वहीं, सोलन के रामशहर से 5 और कोरोना के केस आने की भी ख़बर है। ये लोग पश्चिम बंगाल से ट्रक में लौटे थे।