Follow Us:

DGP एसआर मरड़ी की जगह संजय कुंडू, तो फिर संजय कुंडू की जगह कौन ?

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल डीजीपी एसआर मरडी सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनकी जगह प्रधान सचिव संजय कुंडू का प्रदेश पुलिस का नया मुखिया बनाना लगभग तय माना है। ऐसे में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव की कुर्सी खाली हो रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान सचिव के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। संजय कुंडू की जगह लेने के लिए प्रदेश के आधा दर्जन अधिकारियों के नाम लिए जा रहे हैं। इनमें आरडी धीमान, रजनीश कुमार, जे.सी. शर्मा दिवेश कुमार ओर डीसी शिमला अमित कश्यप का नाम सबसे ऊपर है।

यदि बड़ा फेरबदल नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में उक्त किसी अधिकारी की लॉटरी लग सकती है। वैसे तो वरीयता के आधार पर आरडी धीमान का नाम सबसे ऊपर है। लेकिन मुख्यमंत्री की पसंद पर निर्भर करेगा कि किसको प्रधान सचिव बनाया जाना है। 31 मई को डीजीपी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में नई मुख्य सचिव के लिए लॉबिंग जोरों पर हैं। अब राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।