Follow Us:

हिमाचल में कोरोना से 5वीं मौत, नेरचौक अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमित 5वें मरीज़ की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक संक्रमित महिला नेरचौक में भर्ती थी जिनकी हालत दोपहर बाद काफ़ी बिगड़ गई। अचानक उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और करीब साढ़े 4 बजे उनकी मौत हो गई। महिला अशोका रानी पत्नी गणेश दास निवासी बल्ह की थी। इससे पहले पिछले कल देर रात एक संक्रमित मरीज ने भी शिमला में दम तोड़ा था।

इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। कांगड़ा जिला में अब 4 औऱ कोरोना के केस रजिस्टर हुए हैं। सुबह के वक़्त भी कांगड़ा में 2 केस आए थे जबकि अब 4 नए केस मिले हैं। इनमें एक व्यक्ति दौलतपुर, 2 जयसिंहपुर और पुड़वा का रहने वाला है। ये सब लोग महाराष्ट्र से लौटे हैं। इनमें 2 मरीज़ों को धर्मशाला रखा गया है जबकि 2 पेशंट ढाढ़ में रखे गए हैं। कांगड़ा डीसी राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है।