Follow Us:

बिलासपुर: स्वारघाट में क्वारंटाइन किए 2 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

पी. चंद |

कांगड़ा जिला में कोरोना के 2 मामले सामने आने के बाद अब बिलासपुर के स्वारघाट में क्वारंटाइन किए गए दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित पाए गए दोनों लोग चालक हैं जिनकी उम्र 32 से 40 साल के बीच है। यह दोनों चालक दिल्ली से सवारियां लेकर हिमाचल आए थे। इसके बाद इन्हें स्वारघाट में क्वारंटाइन किया गया था। जहां से इनके सैंपल लेकर जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए थे। शिमला से आज आई रिपोर्ट में यह चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही जिन स्वारियों को लेकर यह हिमाचल आए थे स्वास्थ्य विभाग अब उनके भी सैंपल ले रहा है।

इससे पहले कांगड़ा जिला में भी आज कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति तहसील फतेहपुर का रहने वाला है जो दिल्ली से लौटै है। जबकि दूसरा व्यक्ति खनियारा का रहने वाला है जो गुरूग्राम से वापस आय़ा था। दोनों मरीजों को डाढ सीसीसी में शिफ्ट किया गया है।