Follow Us:

प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामले, हमीरपुर जिला हाई अलर्ट पर…

डेस्क |

प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में कांगड़ा और हमीरपुर जिला से 10 मामले अभी तक आए हैं। सुबह सवेरे कांगड़ा में 4 कोरोना मरीज़ मिले जिसके बाद हमीरपुर में भी 5 लोग कोरोना संक्रमित निकले। अब दोपहर बाद कांगड़ा में 1 और कोरोना संक्रमित महिला मिली है। ये महिला जस्साई कांगड़ा की रहने वाली हैं जो 23 तारिख को दिल्ली से लौटी थीं।

दोपहर में दी गई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब 204 मामले एक्टिव चल रहे हैं जबकि कुल संख्या 290 के क़रीब पहुंच गई है।  हमीरपुर में 84 मामले एक्टिव चल रहे हैं जबकि कांगड़ा में 52। इसके साथ ही किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला अभी तक पूरी तरह सेफ़ हैं। यहां अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है।