Follow Us:

म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का निधन, फिल्म इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि

डेस्क |

बॉलीवुड जगत के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वाजिद खान को किडनी इंफेक्शन हो गया था। जबकि उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। 31 मई देर रात को मुंबई में वाजिद खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  वाजिद खान के भाई साजिद खान उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे।

आपको बता दें कि पूरा बॉलीवुड वाजिद खान के निधन से सदमे में है। सेलेब्स ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। वरुण धवन ने ट्वीट कर कहा मैं यह खबर सुनकर शॉक में हूं। वाजिद भाई मेरे परिवार के बेहद करीब थे। सबसे पॉजिटिव व्यक्ति थे। आप बहुत याद आएंगे और शुक्रिया बेहतरीन म्यूजिक देने के लिए। वहीं, परिणीति चोपड़ा ट्वीट कर लिखती हैं कि वाजिद भाई आप सबसे बेहतरीन इंसान थे। हमेशा हंसते रहते थे। दिल के बहुत अच्छे थे। हर म्यूजिक सेशन उनके साथ शानदार रहता था। वाजिद भाई आप बहुत याद आएंगे।