Follow Us:

लिपिकों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त, प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी

पी. चंद |

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश सचिवालय में लिपिकों के दिव्यांगजन श्रेणी के लिए आरक्षित 6 पदों की भर्ती की प्रक्रिया कुछ प्रशासनिक कारणों से निरस्त कर दी गई हैं। इस भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञप्ति संख्या 3950/2018-19 दिनांक 4 जनवरी, 2019, समाचार पत्रों में 8 और 9 जनवरी, 2019 को प्रकाशित की गई थी।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र भी प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि इन पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी।