Follow Us:

24 घंटे में रिकॉर्ड 9 हजार 304 नए मामले, मृतकों का आंकड़ा 6 हजार के पार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कोरोना वायरस के मामलों लगातार बढ़ते जा रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9 हजार 304 नए मामले सामने आए हैं भारत में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,16,919 हो गई है और 24 घंटे में ही इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आकर 260 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 3 हजार 804 लोग ठीक हुए हैं। यह आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है

अब देश में कुल मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 919 है। इसमें से 6 हजार 75 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात है कि करीब 50 फीसदी यानी 1 लाख 4 हजार 107 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। अभी देश में कुल एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 6 हजार 737 है। पिछले कुछ दिनों में मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में पहली बार 24 घंटों में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं। अभी तक 6 हजार के पार लोगों की मौत हो चुकी है।