Follow Us:

सिरमौरः नाहन में सब्जी मंडी के पास लोहे की शटरिंग से भरा ट्रक पलटा, 7 घायल

पी. चंद |

जिला सिरमौर के नाहन में सब्जी मंडी के पास लोहे की शटरिंग से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में 7 मजदूर घायल हो गए हैं। इनमें से 3 मजदूर गंभीर हालत के पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इसके अलावा अन्य 4 नाहन में भर्ती हैं। प्रशासन ने तीस हजार की राहत राशि प्रदान की।